विद्रोह के कारण एवं स्वरुप :
- इस विद्रोह को जन्म देने का श्रेय लाल हेम्ब्रम उर्फ लाल बाबा को जाता है।
- इन्होंने पाया था कि संथाल विद्रोह की विफलता का सबसे बड़ा कारण लोगों में धार्मिक भावना तथा आत्मबल की कमी थी।अतः उन्होंने चारित्रिक बल पर जोर दिया।
- उन्होंने सफाहोड़ी आंदोलनकारियों को ‘राम-नाम’ का मंत्र दिया। वे संथालों को सफेद झंडी देते थे। उन्हें जनेऊ पहनाते थे एवं मांस मदिरा सेवन से रोकते थे।
- भयभीत होकर अंग्रेजों ने आंगन में तुलसी चौरा बनाने एवं राम-नाम जप पर पाबंदी लगा दी।
-
लाल बाबा ने आजाद हिंद फौज की तर्ज पर संथाल परगना में ‘देशोद्धारक दल’ का गठन किया था।
- उनके सहयोगियों में पैका मुर्मू, पगान मरांडी, भतू सोरेन एवं रसिक लाल सोरेन प्रमुख थे।
Previous Page:सरदारी आंदोलन (1858-95)
Next Page :खरवार/खेरवाड़ आंदोलन (1874 ई.)